A Door Into Hindi: Lesson 1

Hindi Lessons MenuContactHomeTSAC logo

 

A Door Into Hindi
Lesson 1 Script
Copyright 2002 US Dept. of Education

Right click to download an mp3 file of the audio track from the Lesson 1 Movie


यह बाज़ार है।

यह औरत है।

यह लड़की है, यह लड़का है।



 

(Scroll over with mouse to see tips.)

दुकानदार : नमस्ते जी Grammar Topic , आप कैसी हैं ? Grammar Topic

औरत : मैं ठीक हूँ , आप कैसे हैं ?

दुकानदार: जी, मैं भी     ठीक हूँ।

औरत:   क्या यहाँ गाजर है? Grammar Topic

दुकानदार: जी नहीं, यहाँ गाजर नहीं है। Grammar Topic

औरत:   टमाटर कैसे हैं?

दुकानदार: जी, टमाटर बहुत अच्छे हैं।

औरत: टमाटर का दाम क्या है?

दुकानदार: जी, टमाटर का दाम पाँच रुपये किलो है। Grammar Topic

औरत:  टमाटर सस्ते नहीं हैं।

दुकानदार: जी नहीं, ये टमाटर सस्ते हैं।

औरत:   पाँच रुपये बहुत हैं।

दुकानदार: जी, ये टमाटर चार रुपये हैं।

औरत:   अच्छा ।    और  लौकी का दाम क्या है?

दुकानदार: जी, लौकी का दाम दस रुपये।
औरत: अच्छा।

लड़की: माँ, यह क्या है?

औरत:   यह करेला है।

लड़की: क्या यह मीठा है?

औरत: नहीं, यह मीठा नहीं है।

दुकानदार: जी, आपका नाम क्या है?

लड़की: मेरा नाम दीपा  है। आपका नाम क्या है?

दुकानदार: जी, मेरा नाम राजा है।

औरत:   आलू कहाँ हैं?

दुकानदार: आलू यहाँ हैं।

औरत:   क्या ये सस्ते हैं?

दुकानदार: जी हाँ, ये बहुत सस्ते हैं।

औरत:   आलू का दाम क्या है?

दुकानदार: जी,  तीन रुपये किलो है।

लड़का: माँ, यह क्या है?

औरत: यह बैंगन है।

दुकानदार:   जी, यह आपकी लौकी,
ये आपके टमाटर ---

औरत:   और आलू कहाँ हैं?

दुकानदार: जी, ये आपके आलू।

औरत:  ये आपके रुपये  हैं।

दुकानदार: जी, धन्यवाद।
औरत: क्या यहाँ फल हैं?
दुकानदार: जी नहीं, यहाँ फल नहीं हैं।

औरत: फल कहाँ हैं?

दुकानदार: फल वहाँ हैं।

औरत: कहाँ?

दुकानदार: जी, वहाँ।

औरत: अच्छा, धन्यवाद।


औरत: क्या यहाँ अंगूर है?
दुकानदार: जी नहीं, अंगूर नहीं है।
औरत: आम का दाम क्या है?
दुकानदार: आम का दाम पाँच रुपये किलो है।
औरत: क्या ये मीठे हैं?
दुकानदार: जी हाँ, ये बहुत मीठे हैं।
लड़का: माँ, यह क्या है?
औरत: यह अनार है।

औरत: सब्ज़ी कहाँ है?

लड़का: सब्ज़ी यहाँ है!
औरत: ओ--- सब्ज़ी यहाँ है!



औरत: सब्ज़ी कहाँ है?
लड़का: सब्ज़ी यहाँ है!