A Door Into Hindi: Lesson 5

Hindi Lessons MenuContactHomeTSAC logo

 

A Door Into Hindi
Lesson 5 Script

यह दिल्ली शहर है।

इस शहर में नीमा जी का घर है।

 नीमा का घर

नीमा: यह चाय कैसी है?

जान: यह चाय बहुत अच्छी है और बहुत मीठी भी है।

नीमा: क्या आप चाय के साथ कुछ नमकीन खाना चाहते हैं?

जान: जी हाँ। क्यों नहीं?

क्या इस चाय में अदरक भी है?

नीमा: जी हाँ। इस में अदरक है।

जान: हमारे होटल में वे अदरक की चाय नहीं देते हैं।

नीमा: आप होटल में क्यों रहते हैं? हमारे घर क्यों नहीं रह सकते (हैं)?

जान: धन्यवाद, मैं वहीं ठीक हूँ। मेरा होटल यहाँ से बहुत दूर नहीं है।

नीमा: आप किस होटल में रहते हैं?

जान: मैं शहनाज़ होटल में रहता हूँ।

नीमा: यह होटल कहाँ है?

जान: क्या आपके पास दिल्ली का मैप है?

नीमा: जी, क्या?

जान: क्या आपके पास दिल्ली का नक़्शा है?

नीमा: जी हाँ, जी हाँ, मेरे पास दिल्ली का नक़्शा है।

जान: क्या आप ला सकती हैं?

नीमा: जी हाँ, ज़रूर, ज़रूर।

----

नीमा: जान जी, यह है दिल्ली का नक़्शा।

जान: अच्छा, शुक्रिया।

नीमा: मैं अभी आप के लिये नमकीन ला रही हूँ।

जान: यह नक़्शा बहुत सुन्दर है।

नीमा: अरे! इस तसवीर के अंदर आप क्या देख रहे हैं, जान जी?

नक़्शा इधर है।

जान: अच्छा।

नीमा: इस नक़्शे में आपका होटल कहाँ है?

जान: यहाँ मेरा होटल है।

नीमा: अच्छा, आपका होटल लाल किले के पास है।

जान: हाँ, मैं लाल किला देखना चाहता हूँ।

नीमा: अच्छा, यह लाल किला है,

यह पुरानी दिल्ली में है।

यह जामा मस्जिद है,

और यह भी पुरानी दिल्ली में है।

और यह, यह बिरला मन्दिर है।

जान: अच्छा, बहाई टैम्पल कहाँ है नीमा जी?

क्या मैं आप के साथ दिल्ली देख सकता हूँ?

नीमा: जी हाँ, क्यों नहीं, ज़रूर।

जान: कल?

नीमा: हाँ, कल---, हम कल दिल्ली देख सकते हैं।

 

मन्दिरों में

जान: इन मन्दिरों में बहुत सुन्दर मूर्तियाँ हैं।

इस मन्दिर के पीछे, वह क्या है?

क्या मैं यह देख सकता हूँ?

नीमा: जी हाँ, क्यों नहीं।

जान: यह मूर्ती बहुत सुन्दर है।

इस मूर्ती में लोग काम कर रहे हैं।

यह बहुत बड़ी मूर्ती है।

 

कार में

नीमा: यह नई दिल्ली है।

नई दिल्ली में ही पार्लियामैण्ट और राष्‍ट्रपति भवन है।

और यहाँ बहुत नई नई इमारतें हैं।

जान: अच्छा, यह पार्लियामैण्ट है।

नीमा: जी हाँ।

और यह पुरानी दिल्ली है।

जान: पुरानी दिल्ली में क्या क्या है?

नीमा: पुरानी दिल्ली में पुरानी पुरानी इमारतें हैं,

और पुराने पुराने बाज़ार हैं।

मैं इन बाज़ारों से बड़ी अच्छी अच्छी चीज़ें ख़रीदती हूँ।

 

पुल पर

जान: इस जगह का नाम क्या है?

नीमा: यह दरियागंज है।

यह भी पुरानी दिल्ली में है।

यह भी बहुत बड़ा बाज़ार है।

जान: मेरे सामने यह क्या है?

नीमा: यह जामा मस्जिद है।

जान: क्या मैं जामा मस्जिद देख सकता हूँ?

नीमा: आप अभी देख सकते हैं।

यह भी पुरानी दिल्ली में है।

 

जामा मस्जिद

नीमा: हम जामा मस्जिद के सामने हैं।

जान: यह बहुत बड़ा मस्जिद है

और बहुत सुन्दर भी है।

नीमा: जी हाँ, यह बहुत सुन्दर है,

और बहुत पुरानी भी है।

जामा मस्जिद हमारे पीछे है

और बाज़ार हमारे सामने है।

यह भी बहुत बड़ा बाज़ार है।

इस बाज़ार की चाय बहुत मशहूर है।

 

चाय की दुकान

जान: अच्छा, यह चाय की दुकान है।

नीमा: जी हाँ।

जान: यह आदमी इन गिलासों में चीनी डाल रहा है।

अब वह इन गिलासों में दूध डाल रहा है।

यह क्या है?

क्या यह दूध है?

नीमा: जी हाँ।

जान: और अब यह आदमी सारे गिलासों में चाय डाल रहा है।

क्या मैं दो गिलास चाय ले सकता हूँ?

यह चाय बहुत अच्छी है।

नीमा: जी हाँ।

जान: चाय का दाम क्या है।

नीमा: चाय का दाम ५ रुपये है।

जान: लेकिन मेरे पास ५ रुपया नहीं हैं।

क्या आप के पास है?

नीमा: जी हाँ, क्यों नहीं।

जान: अब मैं बिरला मन्दिर देखना चाहता हूँ।

नीमा: अच्छा।

 

लाल क़िला और ताँगा

जान: यह क्या है?

नीमा: यह ताँगा है।

अब हम ताँगे से बिरला मन्दिर जा रहे हैं।

[गाना: इस शहर कि बड़ी कहानी,

नई दिल्ली है राजधानी।]

नीमा: यह दिल्ली का लाल क़िला है।

[गाना: यह दिल्ली शहर, बड़ा प्यारा है,

इन गलियों में यह दिल हमारा है।]

नीमा: हम अब बिरला मन्दिर जा रहे हैं।

 

बिरला मन्दिर

नीमा: यह बिरला मन्दिर है।

जान: यह मन्दिर बहुत अच्छा है।

यह कितना पुराना है?

नीमा: यह बहुत पुराना नहीं है।

जान: इस मन्दिर के अन्दर क्या क्या है?

नीमा: मन्दिर के अन्दर मूर्तियाँ हैं।

जान: क्या हम इस मन्दिर के अन्दर जा सकते हैं?

नीमा: जी हाँ, क्यों नहीं।

जान: आप बहुत सुन्दर हैं।

नीमा: जी??? आप क्या कह रहे हैं?

जान: यह मन्दिर बहुत सुन्दर है।

नीमा: जी हाँ।

 

लोटस टैम्पल

नीमा: यह बहाई मन्दिर है।

जान: इस मन्दिर के अन्दर क्या क्या है?

नीमा: इस के अन्दर कुछ नहीं है।

लोटस टैम्पल के अन्दर कोई मूर्ति या कोई तस्वीर नहीं है।

जान: बहुत सुन्दर---आप बहुत सुन्दर हैं।

नीमा: जी, क्या?

जान: यह लोटस टैम्पल बहुत सुन्दर है।

नीमा: अब मैं अपने घर जाना चाहती हूँ।

जान: क्या मैं भी आप के साथ आ सकता हूँ?

नीमा: ज़रूर ज़रूर, क्यों नहीं।

 

नीमा का घर

नीमा: क्या आप चाय पीना चाहते हैं?

जान: जी नहीं।

मैं आप से कुछ कहना चाहता हूँ।

नीमा: आप क्या कहना चाहते हैं?

जान: मैं कहना चाहता हूँ,

आप बहुत सुन्दर हैं।

नीमा: जी, शुक्रिया।

जान: आपके घर में कौन कौन रहता है?

नीमा: जी, मेरे घर में मेरी दो बेटियाँ रहती हैं,

और एक पति देव रहते हैं।

बेटियाँ और पति: नामस्ते!

नीमा: आज रक्षाबंदन है।

रक्षाबंदन भाई बिन के प्रेम का त्योहार है।

मैं आज राखी बान्दना चाहती हूँ।

आप आज से मेरे भाई हैं।